युवा प्रतिभाएं ‘न्यू इंडिया’ की ताकत: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, मुंगेली टॉपर अंशुल का किया सम्मान

0
Screenshot_20260430_224326


विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हुए शामिल; नवदंपतियों को आशीर्वाद, समाज के उत्थान पर दिया जोर


मुंगेली/बिलासपुर। तोखन साहू केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान उन्होंने मुंगेली के टॉपर छात्र अंशुल शर्मा का सम्मान कर युवा प्रतिभाओं को ‘न्यू इंडिया’ की ताकत बताया।

मंत्री ने बरदुली, जरहागांव (जिला मुंगेली) में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इसके बाद दलपुरवा (रमतला), पंडरिया (जिला कबीरधाम) में आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता करते हुए समाजजनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा, समर्पण और भक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो समाज को एकता और संस्कारों की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर आधारित है, जिसके तहत समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में मंत्री तोखन साहू ने मुंगेली में 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंशुल शर्मा से भेंट की। उन्होंने छात्र को उसकी पसंदीदा मिठाई ‘सोनपापड़ी’ खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी की ऐसी उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यू इंडिया’ के सपनों को साकार करने की दिशा में प्रेरणादायक हैं।

इसके अलावा उन्होंने देवरीखुर्द, बिलासपुर स्थित मां मनका दाई मंदिर परिसर, वार्ड क्रमांक 43 बूटापारा में आयोजित धुरी समाज, बिलासपुर संभाग महासम्मेलन में भाग लेकर समाजजनों से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!