एसईसीएल अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का सफल समापन, जमुना कोतमा बनी विजेता

0
IMG-20261017-WA1482

बिलासपुर । एसईसीएल मुख्यालय की मेजबानी में स्व. श्री बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई में 14 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित एसईसीएल अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का आज उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं इकाइयों की 16 टीमों ने भाग लिया।

फाइनल मुकाबले में जमुना कोतमा ने सोहागपुर को 1–0 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सोहागपुर उपविजेता रहा। वहीं, प्रातः खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में गेवरा ने रायगढ़ को पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री रमेश चंद्र महापात्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री हरीश दुहन ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व एवं आपसी समन्वय को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। एसईसीएल कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

समारोह में सचिव, हॉकी छत्तीसगढ़, अध्यक्ष, हॉकी बिलासपुर, कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य, एसईसीएल कल्याण मंडल, मुख्यालय एवं क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य, क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य तथा विभिन्न काउंसिल एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

चार दिनों तक चले इस सफल आयोजन ने एसईसीएल परिवार की एकजुटता, समन्वय एवं खेल संस्कृति को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। एसईसीएल परिवार की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!