हरियर मुंगेली अभियान का चौथा चरण सम्पन्न, टीम स्टार्स ने 30 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
मुंगेली । पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में “स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी” ने एक और सराहनीय कदम उठाते हुए “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” अभियान के दसवें वर्ष के चौथे चरण का आयोजन पुलिस लाइन रोड, मुंगेली में किया। जिसमें नीम, कदम, बादाम और गुलमोहर आदि के 30 छायादार पौधों का रोपण किया गया और उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाए गए। टीम के वरिष्ठ सदस्य सतपाल मक्कड़ और श्रेणिक पारख ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील करते हुवे कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और संतुलित जलवायु छोड़ना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, जब पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और मौसम में हो रहे असामान्य बदलावों से जूझ रही है, ऐसे समय में हम सबका नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण संरक्षण के दिशा में कदम बढ़ाते हुवे अधिक से अधिक पौधरोपण करें।
चौथे चरण के अभियान प्रभारी धनराज परिहार एवं सहप्रभारी रवि साहू ने बताया कि संस्था पिछले 9 वर्षों से नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर रही है। इस बार पुलिस लाइन मार्ग को इसलिए चुना गया क्योंकि पेड़ों का सीधा संबंध वर्षा चक्र और प्राकृतिक संतुलन से है। उन्होंने कहा यदि हम वृक्ष नहीं लगाएंगे तो वर्षा भी प्रभावित होगी। अब वक्त आ गया है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी को अपना कर्तव्य मानें और सक्रिय रूप से योगदान दें।
इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, देवेंद्र परिहार, श्रेणिक पारेख, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, देवशंकर श्रीवास्तव, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, पप्पू शर्मा, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित नगर के पर्यावरण प्रेमी संतोष सोनकर, अरविंद रूपवानी, विजेंद्र मानिकपुरी, सोमेश नंदवानी, प्रियांक गुप्ता, नितेश लालवानी, प्रद्युम्न सिंह, सागर वैष्णव, व्यास सिंह, प्रकाश दुबे, आदर्श केशरवानी, जयकुमार मार्को उपस्थित रहे।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

