पांच माह की अनुष्का को मिला नया जीवन, चिरायु योजना से संभव हुई सफल सर्जरी

0
Screenshot_20260807_071516

समय पर पहचान, रायपुर में सफल सर्जरी और विशेषज्ञ उपचार से बची मासूम की जिंदगी

रायपुर । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत जशपुर जिले की 5 माह की मासूम अनुष्का को नया जीवन मिला है। कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जामचुंवा निवासी दीपक राम की पुत्री अनुष्का जन्म से ही गंभीर जन्मजात विकार न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से पीड़ित थी। समय पर बीमारी की पहचान होने के बाद उसे उच्चस्तरीय उपचार के लिए रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सफल सर्जरी कर उसकी जान बचाई।

चिरायु टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच के दौरान बच्ची की गंभीर स्थिति का पता चलने पर तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू की गई। विशेषज्ञों की सलाह पर उसे डीकेएस अस्पताल भेजा गया, जहां अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सर्जरी के बाद अनुष्का का स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है और वह चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वस्थ हो रही है।

NTPC World Environment Day

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात विकारों, बीमारियों और विकास संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट, जन्मजात हृदय रोग सहित अन्य गंभीर जन्मजात दोषों से पीड़ित बच्चों को आवश्यकता अनुसार उच्च स्तरीय अस्पतालों में निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाती है।

अनुष्का की सफल सर्जरी इस बात का उदाहरण है कि समय पर जांच, सही रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से गंभीर जन्मजात बीमारियों का भी प्रभावी उपचार संभव है। चिरायु कार्यक्रम न केवल बच्चों के स्वस्थ भविष्य की राह प्रशस्त कर रहा है, बल्कि परिवारों को आर्थिक बोझ और मानसिक चिंता से भी राहत प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!