अवैध शराब बिक्री पर पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई, 41 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

0
IMG-20260807-WA0755

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज, आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश

बिलासपुर/पचपेड़ी। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पचपेड़ी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम भटचौरा में छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 41 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कुल मात्रा 7 लीटर 380 मिलीलीटर है, जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भटचौरा की सतनामी बस्ती में एक युवक बड़ी मात्रा में देशी प्लेन शराब रखकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।

NTPC World Environment Day

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संजय कुर्रे (20 वर्ष) पिता भगेलू कुर्रे, निवासी ग्राम भटचौरा, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर को मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 41 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके पर शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!