समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : राजेश अग्रवाल

0
IMG-20260807-WA0759

रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं की भागीदारी पर दिया बल

रायपुर । पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल अंबिकापुर में आयोजित रजवार समाज की महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, माताओं, बहनों एवं युवाओं से आत्मीय मुलाकात की। समाज की ओर से उनका पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न सामाजिक एवं विकास संबंधी विषयों से उन्हें अवगत कराते हुए समाज के उत्थान के लिए आवश्यक पहल की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, शिक्षा और आपसी सहयोग में निहित होती है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही वरिष्ठजनों के अनुभवों का लाभ लेकर नई पीढ़ी को संगठित, संस्कारित और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समाज से जुड़े जनहित के विषयों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने सामाजिक समरसता बनाए रखने, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा शिक्षा के स्तर को लगातार बेहतर बनाने का आह्वान किया।

NTPC World Environment Day

राजेश अग्रवाल ने कहा कि रजवार समाज की बैठक में शामिल होकर समाज के वरिष्ठजनों, माताओं, बहनों और युवाओं से आत्मीय भेंट का अवसर मिला। उन्होंने समाज द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय आतिथ्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रजवार समाज का छत्तीसगढ़ के सामाजिक विकास, सांस्कृतिक विरासत और जनसेवा में योगदान सदैव प्रेरणादायी और अतुलनीय रहा है। उन्होंने समाज के सभी सम्मानित सदस्यों को शुभकामनाएं भी दीं।

बैठक में समाज के वक्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

सम्मेलन में उपस्थित समाजजनों ने राजेश अग्रवाल के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए समाज के विकास एवं मार्गदर्शन में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। इस पर उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए शासन और समाज को मिलकर कार्य करना होगा। सामूहिक प्रयासों से ही समावेशी एवं सतत विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक सद्भाव और विकास के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजनों ने इस आयोजन को सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक सशक्तीकरण और नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!