अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा बेहतर उपयोग
युवाओं को राष्ट्रसेवा के साथ सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर : मुख्यमंत्री साय

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों के लिए दो वर्ष के अतिरिक्त ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को स्वीकृति दिए जाने के ऐतिहासिक निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए इसे एक अत्यंत अभिनंदनीय एवं दूरदर्शी पहल बताया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय से अग्निवीरों को अपनी चार वर्ष की प्रारंभिक सेवा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद दो वर्ष तक और राष्ट्र की सेवा करने का अनमोल अवसर मिलेगा। इसके साथ ही, निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीर नियमित सैन्य सेवा में भी शामिल हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि यह निर्णय अग्निवीरों के अनुभव, उच्च कौशल और अदम्य सामर्थ्य का राष्ट्रहित में बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही देश के युवाओं को सैन्य सेवा क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए एवं सुनहरे अवसर प्रदान करेगा। इससे हमारी देश की रक्षा व्यवस्था को भी अत्यंत अनुभवी एवं प्रशिक्षित युवाओं की क्षमताओं का सीधा लाभ प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री साय ने इस जनकल्याणकारी और महत्वपूर्ण निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह दूरदर्शी कदम राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित हमारे युवाओं के मनोबल को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
