नवरात्रि का शुभारंभ: माँ शैलपुत्री की आराधना से हुई शुरुआत महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने दी शुभकामनाएं…

0
IMG-20260302-WA0718(1)

मुंगेली । चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत के साथ ही भक्तिमय माहौल बन गया है। नवरात्रि के प्रथम दिन माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और घर-घर में घटस्थापना कर माता की आराधना की जा रही है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार माँ शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं और शक्ति, स्थिरता एवं समर्पण का प्रतीक मानी जाती हैं। भक्तजन इस दिन व्रत रखकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

इस पावन अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव ने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व आस्था, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में नई चेतना का संचार करता है।

उन्होंने माँ शैलपुत्री से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व सभी के लिए मंगलमय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!