रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित

0
IMG-20260328-WA0455

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 21 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा नगर निगम जोन क्रमांक 4 क्षेत्र अंतर्गत डॉ. अंबेडकर चौक में ससम्मान स्थापित की गई। यह स्थापना कार्य विगत रात्रि लगभग 1 बजे क्रेन मशीनों की सहायता से संपन्न किया गया।

प्रतिमा स्थापना नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार की गई। इस दौरान बौद्ध समाज के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान जोन 4 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन एवं उपअभियंता राखी देवांगन सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

NTPC World Environment Day

डॉ. अंबेडकर की यह भव्य प्रतिमा शहर के प्रमुख स्थल पर स्थापित होने से न केवल उनकी विचारधारा को सम्मान मिला है, बल्कि यह स्थान सामाजिक समरसता, समानता और संविधानिक मूल्यों के प्रतीक के रूप में भी विकसित होगा।

नगर निगम द्वारा किए गए इस कार्य को नागरिकों और समाज के विभिन्न वर्गों ने सराहते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!