“नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजयुमो-महिला मोर्चा का आक्रोश, कांग्रेस के विरोध पर पुतला दहन”परशुराम चौक में प्रदर्शन, महिलाओं के 33% आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम
मुंगेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस एवं विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। शहर के परशुराम चौक स्थित पुराना बस स्टैंड में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा की तरह इस बार भी महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने का काम किया है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह अधिनियम मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होता, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के हितों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के सम्मान के प्रति नकारात्मक रहा है।
जिला महामंत्री श्रीमती दीपिका कौशिक ने भी कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकार छीनने का आरोप लगाया, जबकि जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना उनका अधिकार है और इसे किसी भी हाल में रोका नहीं जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा, भाजयुमो और महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर गिरीश शुक्ला, राजेंद्र वैष्णव, शैलेष पाठक, चित्ररेखा जांगड़े, जयप्रकाश मिश्रा, सुनील पाठक, मोहन मल्लाह, यश गुप्ता, राजेंद्र साहू, घनेंद्र राजपूत, राजेश्वर सिंह टंडन, नारायण वर्मा, तामेश्वर साहू, दीपक सोनकर, आदर्श जायसवाल, पियूष साहू, अरविंद सोनी, पंकज सिंह ठाकुर, रोशन सोनी, वासुदेव देवांगन, ललित राजपूत, संजय साहू, रवि साहू, विशाल कौशिक, गजेंद्र साहू, श्रेय त्रिपाठी सहित महिला मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठों के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव द्वारा दी गई।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


