डाॅ.भीमराव अम्बेडकर विद्यालय का परिणाम रहा उत्कृष्ट-10वीं में कु.भावना साहू एवं कु. रक्षा साहू बनीं टाॅपर-

0
Screenshot_20260430_074829

मुंगेली । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है। जिसमें डाॅ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय मुंगेली में कक्षा 10वीं में कुल 47 छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए जिसमें प्रथम 15, द्वितीय 24 तृतीय श्रेणी में 01 उत्तीर्ण हुए। कु. भावना साहू 86.1 प्रथम, तोजेश्वनी मिरे 82.3 द्वितीय एवं नीरजदास मानिकपुरी 82 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में कुल 09 छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए। जिसमें प्रथम 06 एवं द्वितीय श्रेणी में 02 उत्तीर्ण हुए। कु. रक्षा साहू 86.2 प्रथम, आकांक्षा डाहिरे 79.8 द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर अनीश जोशी 75.2 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण रहे। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा में प्रथम आने पर दोनों छात्रों भावना साहू एवं रक्षा साहू तथा सभी सफल छात्रों को संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर, प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर तथा समिति एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उक्ताशय की जानकारी विद्यालय की उपप्राचार्य छत्रपाल डाहिरे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!