NTPC World Environment Day

कैलिसा यादव ने 10वीं में 80.66% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

0
IMG-20260429-WA1234


शिक्षक पिता और गुरुओं के मार्गदर्शन में मिली सफलता, परिजनों और शिक्षकों ने दी बधाई


मुंगेली। मुंगेली के सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल की होनहार छात्रा कैलिसा यादव ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 80.66 प्रतिशत अंक अर्जित कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

कैलिसा यादव के पिता अशोक कुमार यादव स्वयं शिक्षक एवं कवि हैं, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने उनकी पढ़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक आयुष सिंह ठाकुर के निर्देशन में कैलिसा ने नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ परीक्षा की तैयारी की, जिसका परिणाम उत्कृष्ट अंकों के रूप में सामने आया।

कैलिसा की इस सफलता पर विद्यालय परिवार और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में संगीता यादव, आशा यादव, मोहित कुमार यादव, शिक्षक संतोष कुमार यादव, प्रकाश यादव, कवि कुश कुमार साहू, शिक्षक प्रीतम साहू, शिक्षिका दुर्गेशनंदिनी सोनवानी, अंजली घृतलहरे, शिक्षिका वंदिता शर्मा, शिक्षक मेलूराम साहू, शिक्षक चंपालाल बंजारे, शिक्षक मनोज कुमार अंचल, शिक्षक फलित घृतलहरे, शिक्षक कुलदीप दिवाकर, शिक्षक चंदू रावत, शिव प्रसाद यादव एवं यशवंत पात्रे सहित अनेक परिजन और शिक्षक शामिल हैं।

मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम
कैलिसा यादव की सफलता यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और परिवार के सहयोग से विद्यार्थी बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!