डिप्टी सीएम अरुण साव ने बोडतरा-पथर्रा-डिंडौरी सड़क के लिए 35 करोड़ स्वीकृति प्रदान, विभाग ने किया कार्यादेश जारी

0
IMG-20260505-WA1005

जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने डिप्टी सीएम को आभार व्यक्त किये

लोरमी । उपमुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक अरुण साव ने ग्रामीण अंचल के महत्वपूर्ण सड़क के लिए कार्यादेश जारी करवाकर बड़ी सौगात प्रदान किया है।बोड़तरा-पथर्रा-राम्हेपुर-डिंडौरी सड़क निर्माण के लिए 35 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किये।

छत्तीसगढ़ लोकनिर्माण विभाग ने प्रमुख्य अभियंता ने ग्राम बोडतरा पथर्रा राम्हेपुर डिंडौरी मार्ग एम.डी.आर. 497 लं. 16.00 कि.मी. (वास्तविक लं. 15.00 कि.मी.) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का निर्माण कार्य। (कार्य की अनुमानित लागत रूपये 3460.86 लाख) 34 करोड़ 60 लाख 86 हजार की कार्य आदेश जारी किया गया। गौरतलब है,की यह सड़क वनाचंल के साथ क्षेत्र की बड़ी ग्रामीण अंचल के लिए लाईफ लाईन मानी जाती है। जिसके कार्यादेश जारी होने से बड़ी सौगात क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। यह सडक से व्यापार के साथ किसानो को लाभ पहुचायेगी। यह सड़क आगे पंडरिया ब्लाक के सुदूर वनाचंल को मुंगेली जिला को भी जोड़ता है।

NTPC World Environment Day

उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग थी,जिसका लोकनिर्माण विभाग ने कार्यादेश जारी किया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा, उक्त सड़क निर्माण से आवागमन आसान व सुगम हो जाएगा। श्री साव ने कहा कि हनारी भाजपा सरकार जो भरोसे की सरकार है जो कहती है, जो धरातल पर दिखती है। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ा जायेगा। आपके आर्शीवाद से हर छोटे बड़े कार्य होंगे। क्षेत्र में सड़कों के विकास तेजी से हो रहा है।

जनपद पंचायत अध्यक्षा वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि बोड़तरा-पथर्रा-डिंडौरी सड़क के लिए 34 करोड़ 60 लाख स्वीकृति का कार्यादेश जारी किया गया लोरमी विधानसभा के विकास के शिल्पी यशस्वी विधायक छत्तीसगढ़ शासन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अथक प्रयासों से बोड़तरा डिंडोरी मार्ग का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण करने की स्वीकृति मिलना क्षेत्रवासियों के लिए बहुत खुशी की बात है इस मार्ग की स्वीकृति के लिए वर्षों से हम सब प्रतीक्षा कर रहे थे लोरमी विधायक व उपमुख्यमंत्री अरुण साव को क्षेत्रवासियों के ओर से बहुत-बहुत हृदय से आभार व धन्यवाद करते है लोरमी विधानसभा का विकास और आपका अथक प्रयास इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!