प्रभारी सचिव ने ग्राम बदवर में जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

0
IMG-20260507-WA0723

रायपुर । जनगणना 2027 के अंतर्गत कोंडागांव जिले में प्रथम चरण का कार्य 01 मई से प्रारंभ हो चुका है, जो 30 मई 2026 तक संचालित रहेगा। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने बुधवार को धनोरा तहसील के ग्राम बदवर पहुंचकर चल रहे जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों से सीधे संवाद कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा एचएलओ मोबाइल ऐप के माध्यम से किए जा रहे डेटा संकलन का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणकों को निर्देशित किया कि सभी जानकारी सही और अद्यतन जानकारी संकलित करें, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय बन सकें। साथ ही उन्होंने जनगणना कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ संपन्न करने पर विशेष जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण की जाएगी, जिसमें वर्तमान में प्रथम चरण के तहत मकान गणना का कार्य जारी है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक  आकाश श्रीमाल, जिला पंचायत सीईओ  अविनाश भोई, अपर कलेक्टर  चित्रकांत चाली ठाकुर एवं एसडीएम तहसीलदार धनोरा एवं चार्ज अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!