व्हीव्हीआईपी मुंगेली प्रवास के दौरान रूट एवं वाहन पार्किंग,यातायात व्यवस्था संबंधी आवश्यक सूचना

0
Screenshot_20260509_211239

मुंगेलीमुंगेली जिले मे दिनांक 10 मई 2026 को प्रस्तावित व्हीव्हीआईपी प्रवास कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये आम नागरिकों, आगंतुकों एवं कार्यक्रम मे सम्मिलित होने वाले जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिको के लिये जिला पुलिस मुंगेली द्वारा विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल एवं शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की जाती है:-

प्रमुख पार्किंग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी:-

कलेक्ट्रेट मुंगेली के समीप :- डॉ.भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा अनावरण मे शामिल होने वाले नागरिकों/सज्जनों के लिये वाहन पार्किग:-
1.कस्तुरी हॉटल के पास मैदान 2.जनपद परिसर
3.ग्राम करही के पास खेत मे

दाऊपारा मुंगेली के समीप:-
बाबा गुरूघासीदास की प्रतिमा अनावरण मे शामिल होने वाले नागरिकों/सज्जनों के लिये वाहन पार्किग:-

  1. आत्मानंद स्कूल ग्राउण्ड
  2. रेस्ट हाऊस मैदान
  3. रेम्बो स्कूल मैदान

पड़ाव चौक मुंगेली के समीप:- महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण मे शामिल होने वाले नागरिकों/सज्जनों के लिये वाहन पार्किग:-

  1. बी.आर.साव मैदान
  2. छात्रावास परिसर

रायपुर तिराहा के समीप:-
भक्त माता कर्मा देवी की प्रतिमा अनावरण एवं व्हीव्हीआईपी मुख्य आमसभा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मे शामिल होने वाले नागरिकों/सज्जनों के लिये वाहन पार्किग:-

  1. पुलिस कॉलोनी के बगल VIP पार्किंग
  2. रायपुर रोड बायपास
  3. नवागढ़ रोड मे पत्थर खदान के पीछे (2 पार्किग)

विशेष अपील:-
वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करे, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!