नैनो उर्वरकों ने बदली किसान टीकाराम जायसवाल की खेती की तस्वीर
कम लागत में बेहतर उत्पादन से बढ़ा आत्मविश्वास, किसानों को दिया आधुनिक खेती अपनाने का संदेश
रायपुर । कृषि में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों की आय बढ़ाने और लागत कम करने की दिशा में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी प्रभावी साबित हो रहे हैं। इसका सकारात्मक उदाहरण मुंगेली विकासखंड के ग्राम चकरभट्ठा निवासी किसान टीकाराम जायसवाल हैं, जिन्होंने अपनी फसल में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कर बेहतर उत्पादन प्राप्त किया। किसान टीकाराम जायसवाल ने बताया कि वे लंबे समय से पारंपरिक उर्वरकों का उपयोग करते आ रहे थे, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने पिछले खरीफ सीजन में अपनी फसल में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग किया। इसका परिणाम यह हुआ कि फसल की बढ़वार बेहतर रही, पौधे अधिक स्वस्थ दिखाई दिए और उत्पादन में भी संतोषजनक वृद्धि हुई।
टीकाराम जायसवाल ने बताया कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से उर्वरक की मात्रा कम लगी, जिससे लागत में कमी आई। साथ ही खेत की मिट्टी की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। बेहतर उत्पादन मिलने से उन्हें आर्थिक लाभ हुआ और खेती के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी आधुनिक खेती की दिशा में एक प्रभावी कदम हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी वैज्ञानिक सलाह के अनुसार नैनो उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के लिए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयास खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

