NTPC World Environment Day

मुंगेली और लोरमी में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक संपन्न

0
IMG-20260616-WA1826

संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

मुंगेली। आम आदमी पार्टी द्वारा मुंगेली एवं लोरमी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश के सह-प्रभारी एवं मंगोलपुरी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी राकेश जाटव (धर्मरक्षक) ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश, जोन, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश बघेल, बिलासपुर जोन प्रभारी प्रियंका शुक्ला, जिलाध्यक्ष कलेश्वर गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र बघेल, जिला संगठन मंत्री गजेंद्र ओगरे, पिरिथ राम डहरिया, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पटेल, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष हरीश सेवा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, शहर अध्यक्ष रितेश मिश्रा, पूर्व जिला सचिव सूरज अनंत तथा महिला जिलाध्यक्ष ललिता जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राकेश जाटव ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। पार्टी का उद्देश्य गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक संगठन को मजबूत बनाकर आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने तथा आम लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में वैकल्पिक राजनीति को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश बघेल ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में महिलाओं की सक्रिय भूमिका पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर संगठन विस्तार में योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ प्रबंधन, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं और संगठनात्मक सुझावों को भी साझा किया।

जिलाध्यक्ष कलेश्वर गर्ग ने जिले में पार्टी की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि मुंगेली जिले में संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है और बड़ी संख्या में युवा एवं आम नागरिक पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में गांव-गांव जाकर जनसंपर्क बढ़ाने, जनता की समस्याओं को उठाने और संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का भरोसा दिलाया।

बैठक में बड़ी संख्या में युवा साथी, ग्रामीणजन, महिला कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझावों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!