जन्मदिन पर शुभकामनाओं का लगा तांता, जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस नेताओं और समाज प्रमुखों ने दी बधाई
भोरमदेव मंदिर में परिवार सहित जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना
मुंगेली/लोरमी। जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समाजसेवी एवं जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के महामंत्री अशोक चंद्राकर को दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।
जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली तथा जिले के विकास के लिए प्रार्थना की।
दिनभर लोरमी, मुंगेली एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शुभचिंतक उनसे मिलने पहुंचे। लोरमी में जैतखाम के पास नेता प्रतिपक्ष सालिक बंजारे ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं सेतगंगा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, टेकराम सोनवानी एवं अजय साहू सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
खुड़िया एवं डिंडोरी क्षेत्र से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामसरूप श्याम, जिला कांग्रेस सचिव सोहन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मार्को, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सोनू चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वसीउल्लाह शेख, रणजीत सिंह ठाकुर, पप्पू सिंह ठाकुर, जनपद सभापति विद्यानंद चंद्राकर, राजेश मरावी, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र पटेल, संतोष राज, जाकिर हुसैन, रानू कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष संजू शर्मा, कोषाध्यक्ष अन्नू निर्मलकर, लखन यादव, पूर्व जनपद सदस्य श्याम सुंदर सांडिल, खेम बघेल, रामप्रकाश यादव, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशन कांग्रेस, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रेशम घृतलहरे, बंटी खत्री, पुरुषोत्तम बघेल, शिव प्रसाद चन्द्राकर,राहुल सिंह ठाकुर, विनोद साहू, प्रकाश वैष्णव, राम निहोरा कश्यप, तित्रु मरावी, शिव बोहर, अजीत केराम, अलक जायसवाल, आनंद खांडे, गोलू रजक, संजू यादव सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष हरेन्द्र कश्यप, द्वारिका कश्यप, बिशु कश्यप, निर्मल चंद्राकर, ओमप्रकाश चंद्राकर, दिलीप साहू, दिलीप बंजारा, दिनेश सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी जन्मदिन पर शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश और जिले के कई वरिष्ठ नेताओं ने दूरभाष के माध्यम से भी अशोक चंद्राकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दिनभर मोबाइल फोन पर बधाई संदेशों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। सोशल मीडिया पर भी समर्थकों और शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में संदेश प्रेषित कर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
इस अवसर पर अशोक चंद्राकर ने सभी शुभचिंतकों, मित्रों, राजनीतिक सहयोगियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि जनता का यही स्नेह उन्हें निरंतर जनसेवा और समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

