भाजपा का तीखा कटाक्ष : 99 चुनाव हारने का ‘कीर्तिमान’ रचने वाले राहुल छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों को क्या सिखाएंगे?

0
IMG-20260312-WA0695

प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा :छत्तीसगढ़ की जनता द्वारा पूरी तरह नकारे जा चुके नेता अब जिला अध्यक्षों को देंगे विफलताओं की ट्रेनिंग

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर और उसमें शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर तीखा तंज कसा है। श्री ठाकुर ने कहा कि जिस नेता के नाम पर राजनीति में ’99 चुनाव हारने का अनोखा कीर्तिमान’ दर्ज हो, वह छत्तीसगढ़ आकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का क्या मंत्र देंगे? यह शिविर प्रशिक्षण के लिए नहीं, बल्कि असफलता के जश्न और समीक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को इस प्रशिक्षण शिविर के एजेंडे में तुरंत एक नया विषय जोड़ना चाहिए—’लगातार चुनाव कैसे हारा जाता है?’ और, इस विषय पर क्लास लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मुख्य वक्ता बनाया जाना चाहिए। बघेल अपने इस अनूठे ‘अनुभव और हुनर’ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भली-भाँति अवगत करा सकते हैं कि जमीन पर पूरी मेहनत करके भी, बनी-बनाई जीत को करारी हार में कैसे बदला जाता है? छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को उसकी इसी ‘काबिलियत’ का करारा जवाब दिया है। श्री ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने जिस नेतृत्व को पूरी तरह नकार दिया, भ्रष्टाचार और कुशासन के कारण सत्ता से बेदखल कर दिया, वही नेतृत्व आज कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का मार्गदर्शन करने का ढोंग कर रहा है। राहुल गांधी खुद देशभर में कांग्रेस की डूबती नैया को बचाने में नाकामयाब रहे हैं, और छत्तीसगढ़ में उनके सिपहसालार रहे बघेल ने राज्य में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करवा दिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि ऐसे ‘अनुभवी’ दिग्गजों की मौजूदगी में होने जा रहा यह ट्रेनिंग कैंप वास्तव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए इस बात का व्यावहारिक प्रशिक्षण साबित होगा कि कैसे अति-आत्मविश्वास और गुटबाजी के सहारे अपनी ही पार्टी को रसातल में पहुँचाया जाता है? कांग्रेस चाहे जितने शिविर आयोजित कर ले, लेकिन जनता के बीच खोई हुई साख को वे इन ‘फ्लॉप’ क्लासों के जरिए वापस नहीं पा सकते।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!