आधी रात महिला के घर में घुसकर बलपूर्वक बलात्कार करने की कोशिश, पुलिस दर्ज नहीं कर रही एफआईआर, आरोपी है फरार।
जावेद अली आज़ाद/ ब्यूरो छत्तीसगढ़
कोरबा(अपना छत्तीसगढ़)। कोरबा जिले में आधी रात चोरी छुपे एक आरोपी ने महिला के घर घुसकर बलात्कार करने की कोशिश की वही दूसरी ओर आरोपी के साथ शामिल 08 से 10 आरोपियों ने गलत मंशा रखते हुए घर के बाहर रखवाली कर रहे थे। तभी चिंख पुकार से सभी आरोपी भाग गए और एक आरोपी जो कि घर में घुसा था जिसे महिला के पति और पुत्र, अन्य पड़ोसियों ने पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार तथाकथित आरोपी विकास दुबे जो कि ग्राम कोहड़िया का निवासी है, आधी रात एक महिला के घर में घुसकर महिला से अश्लील बातें कर, कितनी में देगी पूछने व घर से निकलने की बात कहते हुए आरोपी विकास दुबे ने एक महिला की दोनों भुजाएं को पकड़कर बलपूर्वक बेड में लेटाकर जबरदस्ती बलात्कार और मारपीट करने की कोशिश की है। महिला के पति का नाम ओमकिशोर सिंह राजपूत, निवासी – कोहड़िया, तहसील व जिला-कोरबा छ.ग. में अपने पति व दो पुत्र के साथ निवासरत है कि पहचान की गई है।


कलेक्टर, एसपी को फिर से पुनः शिकायत करने बावजूद आरोपी पर कोई कार्यवाही नहीं
महिला ने अपने बयान में बताया दिनांक 03.07.2026 को सुबह लगभग 3:00 बजे आरोपी विकास दुबे ने महिला को फोन करते हुए कहा कि चाय बनाकर रखें, मैं आ रहा हूं। तब मैं अपने पति के लिए चाय बनाने की तैयारी कर रही थी, चूंकि महिला का पति ओम किशोर राजपूत वाहन चलाने का काम करता है। रोज की तरह वह काम करके घर वापस आ रहा था। तभी दरवाजा से खटखटाने की आवाज आयी। महिला के द्वारा दरवाजा खोला गया तो आरोपी विकास दुबे दरवाजा के पास था और 8 से 10 लड़के दरवाजा के बाहर खड़े थे। आरोपी विकास ने गला पकड़ा और अपने जेब से चाकू निकालकर सीधा महिला के गले पर टिकाते हुए बोला कि चिल्लाना मत नहीं तो गला चाकू से काट दूंगा। आरोपी ने कहा कि सोने का क्या लेगी कहते हुए दोनों बांह पकड़कर बलपूर्वक बिस्तर पर लेटा दिया। महिला ने बताया कि उतने में मेरे पति आए जिसे देख मेरे पति उसे मुझसे अलग करने की कोशिश की, जिस पर मेरे पति को उसके द्वारा चाकू रखे हाथ से धकेला गया। जिससे चाकू मेरे पति के हाथ में लगा और आरोपी ने मेरे पति के पैर को कई बार लात से मारा। गहरी नींद से सोया हुआ मेरा पुत्र शिवम शोर मचने पर उठ गया और बीचबचाव करने आया जिसे आरोपी ने उसे भी मारा। जिससे मेरे पुत्र के आंख में चोट आयी है।
कोरबा में गुंडों का आतंक चरमसीमा पर,पुलिस भी गुंडों का साथ दे रही।
आरोपी के द्वारा महिला को जाते हुए धमकी दिया गया है कि मैं तेरा इज्जत लूटकर रहूंगा और मेरे पति को बोला कि तू ड्राइवर है मेरा ऊंचे लोगों से परिचय तेरा लाश का भी पता नहीं चलेगा। महिला ने यह भी बताया है कि जब मैने चौकी सी.एस.ई.बी. एफआईआर दर्ज कराने गए तो हमारा एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। मामले को दबाने का प्रयास कर हमें भगा दिया गया। वही चौकी में हम लोगों के खिलाफ ही झूठा शिकायत दर्ज कराया गया है। जिससे कि पीड़ित महिला और उसके परिवार काफी दुखी व प्रताड़ित हैं। जब किसी महिला की इज्जत के साथ खेल खेला जा रहा और शिकायत पर पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही आखिर क्यों.? क्या पुलिस आरोपियों को बचाना चाहती है अन्यथा गुंडों दे रही संरक्षण.? सीएसईबी पुलिस चौंकी प्रभारी शायद यह भूल गए है कि महिलाओं की सुरक्षाओ से संबंधित बड़े–बड़े बोर्ड चौंकी थाने में टंगे हुए है, उखाड़ फेंकिए फिर सभी बोर्ड।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

