प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से तेज गति से हो रहा विकास : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

0
IMG-20260710-WA1045

नगर पंचायत भिंभौरी को नवीन महाविद्यालय एवं सामुदायिक भवन की सौगात

465.84 लाख रुपये से बनेगा नवीन महाविद्यालय, 14.28 लाख रुपये से होगा सामुदायिक भवन का निर्माण

नगर पंचायत भिंभौरी के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा

NTPC World Environment Day

जल आवर्धन योजना के लिए 4 करोड़ एवं विकास कार्यों के लिए मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के कारण छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में तेज गति से विकास हो रहा है। उन्होंने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत भिंभौरी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता से किए हर वादे को पूरा किया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में 465.84 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन महाविद्यालय भवन तथा 14.28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले किसान सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू और ईश्वर साहू भी उपस्थित रहे।

विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवीन नगर पंचायत भिंभौरी के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने घर-घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए जल आवर्धन योजना हेतु 4 करोड़ रुपये तथा अन्य विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का भी वितरण किया गया।

“गारंटी हुई पूरी, विकास दिख रहा”

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “मोदी जी की गारंटी का मतलब है – जो कहा, वो किया।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के कारण छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार ने गठन के तुरंत बाद जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिया गया है तथा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। वहीं आवासहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी विकास को मिली गति

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ा है और देशभर में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्य हुए हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से राज्य के विकास और जनकल्याण में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और किसान कल्याण के क्षेत्र में सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। स्कूलों की अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है तथा योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

कार्यक्रम में रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!