रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की आकस्मिक कार्रवाई, 10 सेंटरों की हुई सघन जांच

0
IMG-20260710-WA0682

रायपुर । रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा स्पा सेंटरों के संचालन को निर्धारित नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 10 स्पा सेंटरों का सघन निरीक्षण किया गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्तों, सरस्वती नगर, आजाद चौक एवं डी.डी. नगर थाना प्रभारियों सहित पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

चेकिंग के दौरान स्पा सेंटरों में संचालित गतिविधियों, कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों के रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, वैधानिक अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि स्पा सेंटरों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुरूप हो तथा किसी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि संचालित न हो।

NTPC World Environment Day

निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर संचालकों को कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, सभी अभिलेख अद्यतन रखने, सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से चालू रखने तथा शासन के सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी स्पा सेंटर में नियमों का उल्लंघन अथवा अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के आकस्मिक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!