रथ यात्रा की शुभकामनाएं: उर्मिला रमेश यादव ने प्रदेशवासियों को दी मंगलकामनाएं

0
IMG-20260302-WA0718

मुंगेली। महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर पूर्व सभापति जिला पंचायत मुंगेली उर्मिला रमेश यादव ने समस्त प्रदेशवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा आस्था, श्रद्धा, सेवा और मानव कल्याण का पावन पर्व है। यह पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे, समरसता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ की कृपा सभी पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।

उर्मिला रमेश यादव ने कहा कि रथ यात्रा का यह पावन अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से रथ यात्रा के दौरान शांति, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की।

NTPC World Environment Day

उन्होंने अंत में भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए सभी नागरिकों के सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!