भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, संगठन और आगामी रणनीति पर मंथन
रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में बैठक आयोजित
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारी बैठक मंगलवार को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुरू हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी तथा डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित हैं।
बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर पार्टी की रणनीति और जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी मंथन होने की संभावना है।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस बैठक को संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें आगामी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिए जाने के साथ पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

