संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ियाईन का शानदार प्रदर्शन, सात छात्राओं का राज्य स्तर के लिए चयन
2 अगस्त को कोंडागांव में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का करेंगी प्रतिनिधित्व
मुंगेली। बहतरीय स्टेडियम बिलासपुर में 20 जुलाई 2026 को आयोजित संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ियाईन की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की सात छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी अब 2 अगस्त 2026 को कोंडागांव में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अंडर-17 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन
अंडर-17 बालिका वर्ग में विद्यालय की लुकेश्वरी साहू (कक्षा 11वीं) ने द्वितीय स्थान, रिया रात्रे (कक्षा 10वीं) ने तृतीय स्थान तथा आराधना (कक्षा 10वीं) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
अंडर-19 बालिका वर्ग में भी रहा दबदबा
अंडर-19 बालिका वर्ग में आराधना (कक्षा 10वीं) ने द्वितीय स्थान, काजल (कक्षा 11वीं) ने तृतीय स्थान तथा मानसी (कक्षा 10वीं) ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय की खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद चयनित खिलाड़ी अब 2 अगस्त 2026 को कोंडागांव में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि खिलाड़ी वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और संभाग का गौरव बढ़ाएंगी।
प्राचार्य और कोच ने दी शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य जे.पी. यादव ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का यह परिणाम है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
विद्यालय के खेल शिक्षक एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक अजय बघेल ने बताया कि खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास और मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

