सीमा पर तैनात जवानों के लिए जुटे रक्षा सूत्र, महिला मोर्चा ने किया राष्ट्र समर्पण का अनूठा अभियान

0
IMG-20260806-WA0721(1)

रायपुर में ‘सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण’ कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न जिलों की पदाधिकारियों ने मेजर महेंद्र सिंह को सौंपे रक्षा सूत्र

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से रायपुर के भारत माता चौक, गुड़ियारी में “सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष शामिल हुईं और सैनिकों के लिए एकत्रित रक्षा सूत्र भारतीय सेना तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भारत माता की आरती के बाद विभिन्न जिलों से लाए गए रक्षा सूत्र मेजर महेंद्र सिंह को सौंपे गए, ताकि उन्हें सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री शीतल नायक ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि देशवासियों के विश्वास, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।

NTPC World Environment Day

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता शर्मा एवं पुष्पलता चौहान, मंत्री सविता चंद्राकर एवं बीथिका विश्वास, प्रदेश कार्यालय मंत्री मिली बनर्जी, सोशल मीडिया सहप्रभारी किरण सिंह, प्रीति परगनिया, माधुरी साहू, पूजा राणा, रंजीत जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद जिलों की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें रायपुर ग्रामीण से रश्मि वर्मा, बलौदाबाजार से सुनीता वर्मा, गरियाबंद से बिंदु सिंह, महासमुंद से स्मिता चंद्राकर तथा धमतरी से अनीता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए देश की सुरक्षा में जुटे सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन और राष्ट्र सेवा के लिए मंगलकामना की। महिला मोर्चा ने विश्वास जताया कि यह रक्षा सूत्र सैनिकों तक पहुंचकर उन्हें देशवासियों के स्नेह और समर्थन का संदेश देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!