सीमा पर तैनात जवानों के लिए महिला मोर्चा ने जुटाए रक्षा सूत्र

0
IMG-20260807-WA0688

राजनांदगांव ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को भी बांधी राखी

राजनांदगांव। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा देश की सीमाओं पर मातृभूमि की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करने के उद्देश्य से “सिपाही रक्षा सूत्र संग्रहण” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार किया गया।

कार्यक्रम में जिले के सभी मंडलों से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्षा सूत्र (राखियां) एकत्रित कर समर्पित किए। संग्रहित रक्षा सूत्र मेजर महेंद्र सिंह को सौंपे गए, जो इन्हें देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाएंगे। इस पहल के माध्यम से महिला मोर्चा ने सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड, जिला महामंत्री सहित जिले के सभी मंडलों की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। उपस्थित महिलाओं ने देश की सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सैनिकों की कलाइयों पर भी महिला मोर्चा की बहनों ने स्नेहपूर्वक राखियां बांधीं। सैनिकों ने इस आत्मीय सम्मान के लिए महिला मोर्चा का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में दिन-रात जुटे रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर उन्हें बहनों का स्नेह और शुभकामनाएं पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। महिला मोर्चा की यह पहल सैनिकों के प्रति सम्मान और राष्ट्रसेवा के भाव को और अधिक मजबूत करने वाली साबित हुई।

समापन अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए सैनिकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!