उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाइडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन

0
image_search_1790174031114

54 करोड़ रुपए की लागत से 4 लेन सड़क बनने से शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव गुरुवार 24 सितंबर को कृषि उपज मंडी परिसर कबीरधाम में आयोजित समारोह में कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क एवं डिवाइडर निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय कवर्धा में 54 करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के किलोमीटर 50 से 57 तक 7.8 किलोमीटर का फोर लेन उन्नयन एवं डिवाइडर निर्माण कार्य किया जाना है। कार्य पूर्ण हो जाने से शहर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और आवागमन की सुविधा में भी विस्तार होगा।

रायपुर मार्ग से बिलासपुर मार्ग तक बनेगी 4 लेन सड़क

प्रस्तावित 4 लेन सड़क रायपुर मार्ग से बिलासपुर मार्ग तक बनाई जाएगी। यह सड़क चंद्रयान हॉस्पिटल से कवर्धा शहर होते हुए जोराताल के आगे तक बनाई जाएगी। सड़क के निर्माण से शहर के प्रमुख मार्गों पर आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

NTPC World Environment Day

गुरुवार 24 सितंबर को नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित भूमिपूजन समारोह के अवसर पर सांसद संतोष पांडेय एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।

भूमिपूजन समारोह को लेकर तैयारियां पूरी

जिला प्रशासन द्वारा शहर के विकास को गति देने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य के भूमिपूजन समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

4 लेन सड़क एवं डिवाइडर निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से शहर में आवागमन सुगम होगा। इसका लाभ नागरिकों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी मिलेगा। शहर में बढ़ते यातायात को देखते हुए यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दो स्थानों पर बनाए जाएंगे भव्य प्रवेश द्वार

इस 4 लेन सड़क परियोजना के तहत दो स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। इन प्रवेश द्वारों को कवर्धा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान यानी धर्मनगरी के स्वरूप के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

प्रवेश द्वारों के निर्माण से शहर की पहचान को नया स्वरूप मिलने के साथ सड़क मार्ग की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। परियोजना में सड़क, डिवाइडर एवं प्रवेश द्वारों के निर्माण के माध्यम से कवर्धा शहर के विकास को व्यवस्थित रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

यातायात व्यवस्था और शहर की सुंदरता को मिलेगा लाभ

यह निर्माण कार्य कवर्धा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। शहर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था, सुंदरता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 4 लेन सड़क एवं डिवाइडर निर्माण परियोजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सड़क निर्माण पूरा होने के बाद कवर्धा शहर में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ नागरिकों और व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। परियोजना से शहर के अधोसंरचना विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!