प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत मारो में 26 हितग्राहियों को भवन निर्माण प्रस्ताव जारी

0
IMG-20261104-WA0482

आवास निर्माण का रास्ता हुआ साफ, पात्र परिवार अब शुरू कर सकेंगे अपने सपनों के घर का निर्माण

रिपोर्टर विनय सिंह, ब्यूरो बेमेतरा

मारो। नगर पंचायत मारो में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत 26 हितग्राहियों को भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव जारी किए गए। इस पहल से पात्र हितग्राही अब अपने आवास निर्माण का कार्य प्रारंभ कर सकेंगे। नगर में आवासीय विकास को गति देने और गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को सुरक्षित तथा स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष धनलाल देसलहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष ठाकुर, प्रमोद सिंह ठाकुर, आवास मित्र अशोक बघेल, भुनेश्वर कौशल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए आवश्यक पत्र जारी किए गए।

पात्र परिवारों को मिलेगा अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर

नगर पंचायत मारो से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों को अपना पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

योजना के तहत भवन निर्माण प्रस्ताव जारी होने से हितग्राहियों को आवास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे परिवारों को स्थायी आवास की सुविधा मिलने के साथ ही नगर में आवासीय विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

नए संशोधनों से अधिक परिवारों को लाभ की उम्मीद

नगर पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार योजना में किए गए नए संशोधनों के तहत 2500 वर्गफुट से अधिक भूखंड के स्वामियों को भी पात्रता के अनुसार योजना का लाभ मिल सकेगा। शहरी क्षेत्रों में बड़े भूखंड सामान्य होने के कारण पहले नियमों के चलते कई संभावित पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित रह जाते थे।

नए प्रावधानों से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे पात्र हितग्राही अपने सपनों का घर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। नगर पंचायत मारो की यह पहल आवासीय विकास और परिवारों को बेहतर जीवन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!