धनतेरस पर पूर्व जिला पंचायत सभापति उर्मिला रमेश यादव ने दी शुभकामनाएं
मुंगेली। धनतेरस के पावन पर्व के अवसर पर जिला पंचायत मुंगेली की पूर्व सभापति उर्मिला रमेश यादव ने जिलेवासियों सहित प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि धनतेरस का यह शुभ पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली लेकर आए।
उर्मिला रमेश यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस का पर्व भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व धन, वैभव और आरोग्य के प्रतीक भगवान धन्वंतरि तथा मां लक्ष्मी की आराधना का अवसर है। दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है, जो घर-परिवार में उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं। सभी नागरिकों को इस पावन अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता करते हुए खुशियां बांटनी चाहिए।

पूर्व सभापति ने ईश्वर से प्रार्थना की कि जिलेवासियों के जीवन में सुख-शांति बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार उन्नति और समृद्धि की ओर अग्रसर हो। उन्होंने सभी को धनतेरस की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की अपील की।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
