प्रेस क्लब रतनपुर के निर्विरोध अध्यक्ष बने रवि ठाकुर, तीसरी बार लेंगे पद की शपथ

0
IMG-20261106-WA0618

रिपोर्टर ✒️ मनमोहन सिंह राजपूत

रतनपुर । प्रेस क्लब रतनपुर के अध्यक्ष पद पर रवि ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनके निर्वाचन को पत्रकारों के बीच आपसी विश्वास, एकजुटता और उनके नेतृत्व के प्रति भरोसे का प्रतीक माना जा रहा है।

रवि ठाकुर के अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। पत्रकारों और क्षेत्र के लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब रतनपुर पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा। उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

NTPC World Environment Day

प्रेस क्लब रतनपुर द्वारा निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत 5 नवंबर को शाम 6 बजे तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा निर्धारित की गई थी। इसके बाद 11 नवंबर को मतदान के माध्यम से अध्यक्ष पद सहित क्लब के सभी पदों पर चुनाव कराया जाना प्रस्तावित था।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए रवि ठाकुर के अलावा किसी अन्य सदस्य ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत नहीं की। परिणामस्वरूप वे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर किसी अन्य प्रत्याशी के सामने नहीं आने से उनका निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।

तीसरी बार अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे रवि ठाकुर

रवि ठाकुर का तीसरी बार प्रेस क्लब रतनपुर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालना उनके प्रति पत्रकार साथियों के विश्वास को दर्शाता है। उनके तीसरी बार अध्यक्ष बनने की खबर से समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह है। पत्रकारों को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा और प्रेस क्लब पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

रवि ठाकुर के निर्विरोध निर्वाचन को प्रेस क्लब रतनपुर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें आगामी शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं, जहां वे तीसरी बार अध्यक्ष पद की शपथ लेकर अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!