जनसंपर्क संचालनालय में संविधान दिवस पर उद्देशिका का सामूहिक वाचन

0
image_search_1795711479879

रायपुर । संयुक्त संचालक जनसंपर्क ने कहा कि हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाने वाला ‘संविधान दिवस’ हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार किया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि विविधताओं से भरे इस विशाल राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाला जीवंत मार्गदर्शक है।

संयुक्त संचालक ने जनसंपर्क संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन करवाया। जनसंपर्क संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।) का वाचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!