भिलाई इस्पात संयंत्र में पर्यावरण संरक्षण की नई पहल‘ब्लूम वाटिका’ हरित उद्यान का हुआ उद्घाटन

0
b1.31BD.jpeg

भिलाई । सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र में पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टील मेल्टिंग शॉप–3 के डिस्पैच प्रवेश द्वार के समीप विकसित हरित उद्यान ‘ब्लूम वाटिका’ का उद्घाटन 30 जनवरी 2026 को किया गया। उद्यान का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता ने किया।

यह हरित उद्यान मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (स्टील मेल्टिंग शॉप–3) टी. बैठा एवं महाप्रबंधक (स्टील मेल्टिंग शॉप–3) डी. विजिथ के नेतृत्व में टीम के सुनियोजित प्रयासों से विकसित किया गया। पूर्व में यह क्षेत्र अनुपयोगी, अव्यवस्थित तथा स्क्रैप और मलबे से भरा हुआ था, जिसे अब पर्यावरण-अनुकूल, उपयोगी और सौंदर्यपूर्ण हरित स्थल में परिवर्तित किया गया है।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) प्रमोद कुमार, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (स्टील मेल्टिंग शॉप–3) पुष्पा एम्ब्रोस सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एस. के. मिश्रा, पी. सतपथी, पी. के. अग्रवाल, मनीष स्वर्णकार, अजित नारायण, अतुल बेंडाले, एच. बी. मलिक, डी. के. वार्णेय, यू. एस. परघनिया, संजीव सोनी, युवराज ठवरे, रजत सरकार, कमल, सौरभ, हितेश, लोकेश, विभिन्न सहयोगी ठेका प्रभारी तथा स्टील मेल्टिंग शॉप–3 के कर्मचारी शामिल हुए।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर अपने संबोधन में तापस दासगुप्ता ने स्टील मेल्टिंग शॉप–3 की टीम को सतत सुधार, पर्यावरण संरक्षण और संगठनात्मक उत्कृष्टता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहलें न केवल कार्यस्थल के सौंदर्यीकरण में सहायक होती हैं, बल्कि कर्मचारियों में स्वामित्व की भावना, अनुशासन और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को भी मजबूत करती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि ‘ब्लूम वाटिका’ का विकास भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा स्वयं विकसित ग्रीन टाइल्स के उपयोग से किया गया है, जो पर्यावरण-अनुकूल निर्माण के प्रति संयंत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह हरित उद्यान अब संयंत्र परिसर में स्वच्छता, हरित वातावरण और सकारात्मक कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!