NTPC World Environment Day

नवधा रामायण सुनने के साथ साथ इसमें बताई बातों को आत्मसात करने की जरूरत- सूर्या

0
IMG-20251017-WA0880.jpg

• मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए ।

• भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सूर्या ने धनतेरस व दीपावली की क्षेत्रवासियों को दी बधाई 

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय बिलासपुर

बिलासपुर । मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मनवा, चिसदा, कोकड़ी, आमगांव, बेलपान, भटचौरा आदि ग्राम पंचायत में चल रहे अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे ऐसे धार्मिक आयोजन में आने का अवसर प्राप्त हुआ।

रामायण को सुनने से जहां मन को शांति मिलती है। वही हमको यह सत्य मार्ग पर चलने की सीख देती है। नवधा रामायण सुनने के साथ साथ इसमें बताई बातों को आत्मसात करने की जरूरत है। रामायण एक पवित्र ग्रंथ व महाकाव्य  है

नवधा रामायण सुनने के साथ यदि मानव इसमें बताई गई बातों को ग्रहण करें तो उसे बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है। रामायण हमें सदाचार तथा अच्छे आचरण करने के लिए प्रेरित करती है। श्री सूर्या ने कहा कि समय समय पर ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए। इससे मानव को सत्य के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

बहुत ही सही समय पर आपके द्वारा नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि, दशहरा के बाद अब भगवान राम, माता  सीता के 14 वर्ष बाद वापस अपने राज्य अयोध्या लौटने का समय दीपावली आ गया है। मैं एक बार फिर से सभी आयोजन कर्ताओं को इस आयोजन के साथ साथ दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि खिलावन पटेल जनपद पंचायत प्रतिनिधि नरेंद्र नायक,  केदार  साहू, पीताम्बर पटेल, बलिस्टर पटेल राकेश पटेल,सरपंच सुरेश पटेल, बेलपान सरपंच मानू राम यादव , दिनेश तिवारी आनंद पटेल पूर्व जनपद सदस्य  रामकुमार पटेल, खेमराज जगत,माखन मरावी, सुरेश बंजारे   बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!