युवाओं, किसानों और गरीबों को केंद्र में रखकर बनाया गया बजट 2026 : नितेश भारद्वाज

0
IMG_20260224_213200_971

मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 को लेकर जिले में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। के ग्रामीण महामंत्री ने बजट की सराहना करते हुए इसे गरीब, किसान और युवाओं के हितों को समर्पित बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

नितेश भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट दूरदर्शी सोच का परिचायक है। विशेष रूप से युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बजट में 1097 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देगा। इससे प्रदेश के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए किए गए प्रावधानों से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस किया गया है। इससे गांवों में विकास की रफ्तार तेज होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ग्रामीण महामंत्री ने कहा कि बजट में गरीब वर्ग के लिए आवास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना को मजबूत करता है।

अंत में नितेश भारद्वाज ने कहा कि बजट 2026 न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का स्पष्ट रोडमैप भी प्रस्तुत करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!