छत्तीसगढ़ बजट 2026 विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की मजबूत नींव : तरुण पाटले
मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य के बजट 2026 पर के जनपद पंचायत सदस्य ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब कल्याण, सुशासन और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने वाला है।
तरुण पाटले ने कहा कि यह बजट यशस्वी प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को आगे बढ़ाने वाला है। बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब परिवारों को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं, जिससे समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण अधोसंरचना के विकास और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष फोकस किया गया है। इससे गांव आत्मनिर्भर बनेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाएं भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम कदम हैं।
तरुण पाटले ने बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बढ़े हुए प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि इससे मानव संसाधन का विकास होगा और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रावधानों को उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।
अंत में उन्होंने कहा कि एक भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें पूरा विश्वास है कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, समृद्ध और मजबूत प्रदेश बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। यह बजट विकास, विश्वास और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




