साय सरकार का बजट सुशासन और समृद्ध छत्तीसगढ़ का प्रतीक: घनश्याम वैष्णव (गोविंदा)

0
IMG-20260224-WA1269

महतारी वंदन योजना में ₹8200 करोड़, बेटियों को ₹1.5 लाख का ऐतिहासिक उपहार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत ‘संकल्प बजट 2026’ को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में भाजपा जिला मुंगेली के सक्रिय कार्यकर्ता घनश्याम वैष्णव (गोविंदा) ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के बजट की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट सुशासन एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की दिशा में मजबूत कदम है, जिसमें समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं को पूरा करने का ईमानदार प्रयास किया गया है।

घनश्याम वैष्णव ने कहा कि 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह ‘संकल्प बजट’ सर्वहारा वर्ग के लिए बेहतरीन है और इससे नवीन छत्तीसगढ़ की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बेटियों के लिए किए गए प्रावधानों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत ₹8200 करोड़ का प्रावधान मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा। वहीं रानी दुर्गावती योजना के अंतर्गत बेटियों को 18 वर्ष पूर्ण होने पर ₹1.5 लाख की सहायता उनके सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

भाजपा नेता ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं और कमजोर वर्गों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किए गए प्रावधान सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाते हैं। युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास की योजनाएं उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगी, जबकि स्वास्थ्य और शिक्षा पर बढ़ा हुआ खर्च मानव संसाधन को सशक्त करेगा।

घनश्याम वैष्णव (गोविंदा) ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत यह बजट मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में समावेशी विकास का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और आम जनता के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!