NTPC World Environment Day

विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस की बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

0
IMG-20260316-WA0771


दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

रायपुर। कैनाल रोड स्थित भारत माता चौक, शंकर नगर रायपुर में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रोहित शुक्ला तथा मंडल अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और विधानसभा घेराव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसमस्याओं के समाधान तथा आम जनता की आवाज को बुलंद करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पार्षदों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!