अकलतरा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, आदतन आरोपी गिरफ्तारओडिशा कनेक्शन उजागर, 5.28 किलो गांजा जब्त

0
IMG-20260318-WA1043

जांजगीर-चांपा । जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। कुल मिलाकर 5 किलो 280 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास दो व्यक्ति गांजा लेकर खड़े हैं। सूचना पर थाना अकलतरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 5.161 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.58 लाख रुपये बताई गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लाकर यहां बेचा जाता है। इसके बाद पुलिस ने एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि ओडिशा के हिमगिर क्षेत्र से गांजा सप्लाई किया जाता था।

NTPC World Environment Day

पुलिस ने इस कड़ी में ओडिशा जाकर आरोपी शाहिद खान उर्फ गुलाप खान को भी गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में मुख्य सरगना के रूप में भास्कर राठौर (54 वर्ष) निवासी सारागांव का नाम सामने आया।

इसके बाद पुलिस ने सारागांव में दबिश देकर भास्कर राठौर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 120 ग्राम गांजा और 1050 रुपये नगद भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार भास्कर राठौर आदतन अपराधी है और पूर्व में भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि वह ओडिशा से कम उम्र के बच्चों के माध्यम से गांजा मंगवाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करता था।

इस पूरी कार्रवाई में थाना अकलतरा प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!