घर में घुसकर मोबाइल चोरी व मारपीट, आरोपी गिरफ्तारशिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 80 हजार का आईफोन व बाइक जब्त
जांजगीर-चांपा । शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने और विरोध करने पर मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया महंगा एप्पल मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहौद निवासी सुदीप कुमार ने 19 मार्च को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8 बजे जब वह अपने घर का दरवाजा खोलकर अंदर गए, उसी दौरान आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन (24 वर्ष) अपने साथियों के साथ घर में घुस गया।
आरोपियों ने घर के अंदर रखे दो एप्पल मोबाइल (कीमत लगभग 80 हजार रुपये) और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जब प्रार्थी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके और उसकी पत्नी के साथ हाथ-मुक्के व लात-घूंसों से मारपीट की।
शोर मचाने पर तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को मौके पर ही पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
मामले में थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 331(5), 305(ए) और 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर मेमोरेंडम बयान लिया, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एप्पल मोबाइल (कीमत 80 हजार रुपये) तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 BJ 9766) जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, उप निरीक्षक आर.पी. बघेल, प्रधान आरक्षक सुधीर साहू सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




