शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तारबलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों को भेजा गया जेल

0
IMG-20260318-WA0880

जांजगीर-चांपा । जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक परिवार के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोंच निवासी सुभाष दास ने 16 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने घर में था, तभी आरोपी वेद प्रकाश उर्फ शनि वैष्णव (26 वर्ष) ने उसे बाहर बुलाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी के पिता, भाई और दादा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान वेद प्रकाश ने अपने पिता भानु दास वैष्णव (55 वर्ष) और भाई विकास कुमार वैष्णव (24 वर्ष) को भी बुला लिया, जिसके बाद तीनों ने मिलकर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की।

NTPC World Environment Day

घटना की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत विभिन्न धाराओं (बीएनएस) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कौशल सिदार, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और असामाजिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!