नए कानून बनने से परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सीधा लाभ होगा – राहुल टिकरिहा

0
IMG-20260320-WA0924

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष टिकरिहा ने मुख्यमंत्री श्री साय का माना आभार

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में नया कानून पारित किया है। जो प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार का युवाओं के लिए एक बड़ी पहल है। उन्होंने कहा कि लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम से संबंधित इस विधेयक को सदन में पारित होने से अब भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में होने वाली धांधली नहीं होगी। और परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को इसका सीधा लाभ होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार युवाओं के लिए कार्य कर रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि नए प्रावधानों के तहत अब परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नकल कराने वाले गिरोह, फर्जी अभ्यर्थी या तकनीकी उपकरणों के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दोषियों को कड़ी सजा और अधिकतम एक करोड़ रुपये तक के भारी जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। नए कानून बनने से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की साय सरकार में युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस कानून के दायरे को व्यापक बनाते हुए इसे सभी प्रमुख भर्ती और व्यावसायिक परीक्षाओं पर लागू करने का निर्णय लिया है। इसमें राज्य लोक सेवा आयोग, व्यापमं और विभिन्न निगम-मंडलों द्वारा आयोजित परीक्षाएं भी शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!