जिला पंचायत की स्थायी समिति (आवास एवं पर्यावरण) का गठन, सदस्यों का निर्वाचन संपन्न

0
IMG-20260320-WA0868

पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में हुई प्रक्रिया, रजनीमानिक सोनवानी सभापति निर्वाचित

मुंगेली। कलेक्टर के निर्देशानुसार 18 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 47(2) के तहत जिला पंचायत मुंगेली में पूर्व लंबित स्थायी समिति (आवास एवं पर्यावरण) के गठन एवं सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। यह बैठक जिला पंचायत के सभा कक्ष में प्रातः 11 बजे आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार शतरंज ने की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात विधिवत निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए समिति का गठन किया गया।

निर्वाचन के बाद श्रीमती रजनीमानिक सोनवानी को सभापति चुना गया, जबकि श्रीमती कुन्ती जायसवाल एवं लक्ष्मीकांत भास्कर को सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर सहित सदस्य अनिता साहू, रत्ना काठले, संतोषी ठाकुर, उमाशंकर साहू, अनिला राजपूत, अंबालिका साहू मौजूद रहे।

इसके अलावा एपीओ एल.के. कौशिक, उप संचालक पंचायत संतोष घोषले, दिनेश सिंगरौल, कमलेश्वर ध्रुव एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। नवगठित समिति से आवास एवं पर्यावरण से जुड़े कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!