रजनीश सिंह बने नगर मण्डल आईटी सेल संयोजक

0
IMG-20260327-WA0780

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा आईटी सेल के अंतर्गत विभिन्न मण्डलों में संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में मुंगेली नगर मण्डल के संयोजक के रूप में रजनीश सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अनिष जैन को सह संयोजक बनाया गया है।

जारी सूची के अनुसार जिले के अन्य मण्डलों में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें मुंगेली ग्रामीण, सेतगंगा, जरहागांव, लोरमी, पथरिया सहित कई मण्डल शामिल हैं। संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जिला संगठन ने विश्वास जताया है कि नई आईटी सेल टीम डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारधारा को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!