रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.22 करोड़ का 245 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260417-WA0883

बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रतनपुर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो गांजा तस्करी में संलिप्त पाया गया।


नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर की गई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मारुति अर्टिगा कार (क्रमांक CG 04QD 7255) में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में गांजा कटघोरा से मरवाही मार्ग होते हुए मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना रतनपुर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे स्थित नवापारा चौक भेड़ीमुंडा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।


245 किलोग्राम गांजा जब्त

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को कार में छिपाकर रखा गया 245 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त मारुति अर्टिगा कार (कीमत करीब 8 लाख रुपये) भी जब्त की गई। इस तरह कुल जब्ती की कीमत लगभग 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।


मध्यप्रदेश का आरोपी गिरफ्तार

मौके से गिरफ्तार आरोपी की पहचान
अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी भुतहीटोला, थाना बुढार, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश परिहार तथा एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।


पुलिस टीम की अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर (प्रशिक्षु आईपीएस) अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!