मोबाइल लेनदेन विवाद ने लिया हिंसक रूप

0
picsart_26-04-19_09-32-25-509677315221002799220-1536x1536

मुंगेली। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया और एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र वार्ड सारथीपारा निवासी राजाराम सारथी पड़ाव चौक में ठेला लगाकर फल्ली (मूंगफली) बेचने का कार्य करता है। उनका पुत्र राहुल सारथी भी दुकान में सहयोग करता है।
दिनांक 18 अप्रैल 2026 को शाम करीब 6 बजे राहुल दुकान पर मौजूद था। रात लगभग 8 बजे मोहल्ले के ही आलोक सारथी ने राजाराम को सूचना दी कि उनके पुत्र राहुल पर सोमनाथ साहू ने लोहे के चापड़ से हमला कर दिया है।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राहुल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राहुल और आरोपी के बीच मोबाइल पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। इसी दौरान आरोपी सोमनाथ साहू ने हत्या की नीयत से राहुल के सिर और गले पर चापड़ से कई प्राणघातक वार कर दिए।

NTPC World Environment Day

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और गवाहों के बयान दर्ज किए। तत्पश्चात आरोपी सोमनाथ साहू उर्फ केशरिया (27 वर्ष), निवासी देवगांव को शीघ्र हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 138/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े सहित पुलिस टीम के मनोज ठाकुर, गिरीराज सिंह, योगेश यादव, विकास ठाकुर, अजय चंद्राकर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!