NTPC World Environment Day

शंकर नगर में नाले की विशेष सफाई, जनशिकायत का त्वरित निराकरण

0
IMG-20260420-WA0475

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 3 द्वारा स्वच्छता से जुड़ी जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शंकर नगर क्षेत्र में बालाजी उद्यान के समीप नाले की विशेष सफाई कराई गई। इस कार्रवाई से नाले का निकास सुगम बनाते हुए जनस्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देशानुसार जोन 3 की जोन कमिश्नर प्रीति सिंह ने मौके पर उपस्थित रहकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उनके नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश साहू एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से नाले की व्यापक सफाई कराई गई।

सफाई अभियान के दौरान नाले से भारी मात्रा में जमा गंदगी और कचरा बाहर निकाला गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर हुई। इसके साथ ही निकाले गए कचरे का तत्काल परिवहन कर क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया।

नगर निगम के इस त्वरित एक्शन से स्थानीय नागरिकों को राहत मिली है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनशिकायतों का समयबद्ध निराकरण उनकी प्राथमिकता है और शहर में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!