ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— ओडिशा से गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

0
IMG-20260420-WA0527

ओडिशा से गांजा तस्करी की जा रही कार को पुलिस टीम ने थाना तमनार के धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर पकड़ा

🚨 गिरफ्तार आरोपी कार की डिक्की में छिपाकर किया जा रहा गांजे की तस्करी, डिक्की से 9 पैकेटों में भरा गांजा बरामद, मोबाइल भी जब्त

🚨 60 किलो गांजा समेत 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त— ओडिशा कनेक्शन उजागर

🚨 ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कड़ी कार्रवाई जारी— एसएसपी शशि मोहन सिंह

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “आघात” के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना तमनार और साइबर टीम ने धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से *60 किलोग्राम गांजा, कार और अन्य सामग्री सहित कुल करीब 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त* की है। मामले की कार्रवाई के संबंध में पुलिस को सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई थी कि ओडिशा के बिलाईमुंडा की ओर से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर धौराभांठा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धौराभांठा मेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन क्रमांक OR 15 T 7372 को रोककर जांच की। वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सोहन लाल सिदार (40 वर्ष) निवासी रायपारा थाना तमनार एवं विनोद प्रधान (33 वर्ष) निवासी समकेरा थाना तमनार बताया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर डिक्की में रखे 9 पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। सभी पैकेटों का तौल कराने पर कुल 60 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख 14 हजार 750 रुपये आंकी गई। इसके अलावा आरोपियों के पास से एक वीवो और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पूरे मामले में वाहन सहित कुल 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कमल मेहर से संपर्क कर गांजा लाकर अवैध बिक्री के लिए परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने मामले में थाना तमनार में तीनों आरोपियों के विरूद्ध नामजद *अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 20 (बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक सहित पुलिस टीम में शामिल थाना तमनार सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोई, प्रधान आरक्षक हेमप्रकाश सोन, पितांबर पटेल, आरक्षक रंजीत भगत, पुरूषोत्तम सिदार, अतुल सिदार, सुखदेव साय, देव सोनवानी, मनोहर मिंज और थाना साइबर के एएसआई नंदकुमार सारथी, प्रधान आरक्षक रूपराम पटेल, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, मनोज पटनायक, गोविंद पटेल, रोशन एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी
01- सोहन लाल सिदार पिता मायाधर सिदार उम्र 40 वर्ष निवासी रायपारा थाना तमनार जिला रायगढ,
02- विनोद प्रधान पिता मुनूदाउ प्रधान उम्र 33 वर्ष निवासी समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ

फरार आरोपी – कमल मेहर संबलपुर ओडिसा

जब्त मशरूका और संपत्ति

  1. एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR-15-T 7372, किमती करीब 05 लाख
  2. 60 किलोग्राम गांजा, कीमती करीब 15 लाख 14 हजार 750 रूपये
  3. 2 मोबाइल कीमती 10 हजार रूपये(एक वीवो और एक ओप्पो कंपनी)
    कुल 20 लाख 24 हजार 750 रूपये

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Advertisement Carousel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!