जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश की खबर निकली अफवाह, प्रशासन को नहीं मिले कोई साक्ष्य

0
Screenshot_20260420_191903

जशपुरनगर । जिले के नारायणपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर उठते धुएं को लेकर फैली चार्टर प्लेन क्रैश की खबरों पर जिला प्रशासन ने विराम लगा दिया है। प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार के विमान हादसे के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी विस्फोट जैसी आवाज सुनने की पुष्टि नहीं की।

ड्रोन से निगरानी, सभी पहलुओं पर नजर
पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है। ड्रोन कैमरों के माध्यम से पूरे इलाके की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित घटना की पुष्टि की जा सके।

NTPC World Environment Day

अधिकारियों के अनुसार, अब तक की जांच में न तो किसी विमान के गिरने के संकेत मिले हैं और न ही कोई मलबा बरामद हुआ है।

अफवाहों से बचने की अपील
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से ही करें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!