NTPC World Environment Day

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी का भाजयुमो ने किया पुतला दहन

0
IMG-20260422-WA1148

प्रदेश के पूरे जिलों में भाजयुमो ने किया पुतला दहन

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा लोकसभा में कांग्रेस पार्टी एवं समूचे विपक्षी दलों द्वारा किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिलों में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं की सहभागिता हो इसलिए यह अधिनियम लाया गया। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हमेशा की तरह इस बार फिर महिलाओं के साथ छल करते उन्हें उनका अधिकार मिलने रोका है। कांग्रेसी कभी नहीं चाहते कि देश में मातृशक्ति का नेतृत्व बढ़े। कांग्रेस महिलाओं को केवल वोट बैंक का हिस्सा समझती है।

कांग्रेस ने हमेशा मातृशक्ति को अपमानित किया है – राहुल टिकरिहा

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जो मातृशक्ति के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लेकर आने वाली थी उसे कांग्रेस पार्टी समेत पूरी विपक्षी दल ने इस अधिनियम का विरोध करके उनके जीवन में आने वाली खुशहाली को छीन लिया है। महिलाओं को मिलने वाले अधिकार से उन्हें कांग्रेस पार्टी ने वंचित किया है। कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी पार्टी है जो केवल महिलाओं अपमानित करती है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में उनका 33 प्रतिशत नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम लाया गया था। देशभर की मातृशक्ति में इस अधिनियम को लेकर काफी उत्साह था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए सदन में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पेश किया ताकि देश की महिलाएँ 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ लोकसभा एवं विधानसभाओं में नेतृत्व करे और विकसित भारत 2047 की संकल्पना को पूरा करने में सहभागी बने लेकिन कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों को यह नागवार गुजरा और अपने महिला विरोधी चरित्र को एक बार फिर से उजागर करते हुए इस अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने इस अधिनियम को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी मातृशक्ति को केवल वोट बैंक समझती है।

भाजयुमो रायपुर शहर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने कहा कि पिछले 12 बारह वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन महिलाओं के नाम से कर उनके सशक्त बनाने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रही है। आज महिलाएं देश की विकास के गति करे तेजी प्रदान कर रही है। शिक्षा, चिकित्सा, रक्षा हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी सहभागिता प्रदान कर रही है। वहीं दूसरी ओर एक ऐसी पार्टी है जिन्हें महिलाओं का आगेे बढ़ना हजम नहीं हो रहा है। महिलाएं जन प्रतिनिधि बनकर विकसित भारत की संकल्पना को पूरी करने के लिए प्रतिबध्द है तो कांग्रेस पार्टी के महिला विरोधी रवैये महिलाओं हो उनका हक छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी दल के महिला विरोधी रवैये से देश की मातृशक्ति रुष्ट है। भाजपा सरकार ने सदैव हर स्तर पर नारी के संवैधानिक अधिकारों व सम्मान की रक्षा की है। महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए भाजपा संकल्पित है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पार्षद आशु चंद्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुड्डा तिवारी,प्रदेश मंत्री विशाल पांडेय, जिलाध्यक्ष अर्पित सूर्यांवशी, मीडिया प्रभारी वाशु शर्मा, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल , आयुषी पांडे, जिला महामंत्री शंकर साहू, राज गायकवाड़, उपाध्यक्षगण राहुल यादव, अन्वेष पांडे, गुरमीत सिंह, शुभांकर द्विवेदी, मुकुंद ठाकुर, मंत्री श्लोक शर्मा, सत्यम पांडे, सुरेंद्र साहू , गोपी शर्मा, जयप्रकाश फ़ुटान, योगी साहू मंडल अध्यक्षगण कन्हैया बाघ, नवीन वर्मा, विकास गुप्ता, मुकेश यदु, जय शर्मा, रोहित निहाल, पीयूष ठाकुर , वासु ठाकुर, अरविंद कुर्रे, मुकुल वर्मा, धनराज ठाकुर, शुभम पांडे, अजय साहू, सौरभ वर्मा, अजय देवांगन, नागेश साहू समेत समस्त जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष उनकी टीम एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। भाजयुमो ने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस अपनी महिला विरोधी नीतियों को नहीं छोड़ती, तो आने वाले समय में आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!